फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में शनिवार की रात शटर का ताला तोड़कर चोरों ने ब्यूटी पार्लर एवं जनरल स्टोर की दुकान से नगदी समेत 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

जमुनीपुर गांव निवासी सुधा पत्नी गौरीशंकर की निगोह-कुसा सड़क पर किराए की दुकान में ब्यूटी पार्लर और जनरल स्टोर की दुकान चलाती हैं। रोज की तरह रात को दुकान बंद कर घर चली गईं। रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा सात हजार रुपये नकदी और 15 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। चोरी की जानकारी रविवार सुबह हुई। पीड़ित ने चोरी सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें