फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय में पंखे-बिजली के तार समेत लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के एक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की रात चोरों ने धावा बोलकर दो कमरों और आंगनबाड़ी केंद्र के रसोईघर का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन

चोर विद्यालय से पंखे, बिजली की वायरिंग, स्विच, बल्ब, बोर्ड तथा आंगनबाड़ी केंद्र के बर्तन समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई। प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रधानाध्यापिका मुन्नी देवी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे विद्यालय पहुंचने पर मुख्य बिजली सप्लाई का तार कटा हुआ मिला। इसी दौरान शौचालय निर्माण कार्य के सिलसिले में ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीण भी विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

विद्यालय का निरीक्षण करने पर दो कमरों के ताले टूटे मिले। कमरों के भीतर लगे पंखे, बिजली की वायरिंग, स्विच, बल्ब, बोर्ड समेत अन्य विद्युत सामग्री गायब थी। इसके अलावा विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के रसोईघर का ताला भी टूटा मिला। वहां से भगोना, कड़ाही, बाल्टी सहित अन्य बर्तन और विद्युत सामग्री भी चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल नोडल संकुल और संबंधित अधिकारियों को दी गई। स्थानीय स्तर पर चोरी गए सामान की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि प्रधानाध्यापिका की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें