फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 33 मिनट तक रेलवे क्रासिंग पर खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर-थानागद्दी मार्ग स्थित लालपुर रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार को डाउन बीसीएन चुनार के इंजन की पावर सप्लाई बंद होने से 33 मिनट तक मालगाड़ी रेलवे क्रासिंग पर खड़ी रही। ट्रेन चालक के काफी प्रयास के बाद बंद हुए इंजन की पावर सप्लाई बहाल हो सकी तब जाकर आगे के लिए मालगाड़ी रवाना हुई। इस दौरान रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ खड़े छोटे वाहन तो दूसरे रास्तों से निकल गए लेकिन बड़े वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

11:39 बजे डाउन लाइन पर जौनपुर से वाराणसी की तरफ डाउन बीसीएन चुनार जा रही थी। लालपुर रेलवे क्रासिंग से ट्रेन पास हो रही थी, तभी ट्रेन के इंजन की पावर सप्लाई अचानक बंद होने से ट्रेन क्रासिंग पर खड़ी हो गई, जिसकी सूचना चालक ने स्टेशन मास्टर उत्तम कुमार को दिया। इसके बाद चालक इंजन की बंद हुई पावर सप्लाई चालू करने के प्रयास में जुट गया। 12:12 बजे चालक के प्रयास इंजन की पावर सप्लाई बहाल हो सकी तब जाकर ट्रेन यार्ड में पहुंची और रेलवे क्रासिंग पर वाहनों का आवागमन चालू हुआ। 12:24 बजे स्टेशन मास्टर ने हरी झंडी दिखाकर स्टेशन से ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान डाउन लाइन पर कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें