मड़ियाह नगर के शिवपुर बाईपास से बृहस्पतिवार की रात वाहन चोर माल सहित मार्शल वाहन लेकर चंपत हो गए। शुक्रवार की सुबह पता चलने पर वाहन स्वामी ने कोतवाली में तहरीर दी। पड़ोसी जिले वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के धवकलगंज निवासी शुभम मोदनवाल कोतवाली से करीब एक किलोमीटर दूरी पर किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। रात में माल लदा मार्शल घर के सामने खड़ी कर सो गए। सुबह जागने पर वाहन नदारद मिला। इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस छानबीन कर रही है।