फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा तनाव: ब्रह्माकुमारी ने चिंता रहित जीवन के दिए टिप्स, सांसद ने शिविर का किया शुभारंभ; सीखे मंत्र

Wed, 30 Apr 2025 05:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जाैनपुर में आयोजित शिविर के दाैरान लोगों ने तनाव मुक्त जीवन के तरीके सीखे। तनाव मुक्ति विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने बड़ों के साथ बच्चों को भी टिप्स दिए। सांसद ने इस शिविर का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
मंच पर माैजूद अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नौ दिवसीय अलविदा तनाव निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इंदौर से पधारी प्रख्यात तनाव मुक्ति विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने अलविदा तनाव कार्यक्रम में पहले दिन चिंता रहित जीवन शैली पर ध्यान केंद्रित करके तनाव मुक्त शांत जीवन जीने की तरीके पर टिप्स दिया।

विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी, मनोरमा दीदी, चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य, सर्ववैश्य समाज अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य, महिला मंडल अध्यक्ष सुमन जायसवाल, डॉ. तुलसी प्रसाद,शिव प्रसाद लल्ला व दीपक शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

इस दौरान सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन चुकी है। लोग सफलता की दौड़ में इतने उलझ गए हैं कि वे अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में अलविदा तनाव' शिविर मुंगरा के लिए ब्राह्माकुमारी की एक अनुपम सौगात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने भी सीखे टिप्स

शिविर में बच्चों ने भी दिखाई सहभागिता। - फोटो : अमर उजाला
बच्चों में पीहू, नव्या, गोपी, कनक, प्रगति, पंखुड़ी, सिद्धि व मान्यता आदि बच्चों ने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। संचालित अनीता दीदी, चेयरमैन कपिल मुनि, डॉ. शेखर आनंद पांडे, राजकुमार नेता, मनोरमा दीदी, सुषमा, राखी, सुमन जायसवाल, पूजा बहन, रेखा बहन व शिवानी बहन आदि ने बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

ख्य वक्ता बहन पूनम दीदी ने कहा कि तनाव आंतरिक शक्तियों और संतुलन की कमी के कारण होता है। उन्होंने कहा कि हमें राजयोग के माध्यम से अपनी सुप्त शक्तियों को जागृत करना चाहिए और तनाव पर विजय प्राप्त करनी चाहिए। अपनी आहार, विचार और व्यवहार को सकारात्मक और संतुलित करके हम तनावमुक्त रह सकते हैं।

उन्होंने मुस्कुराये जा, तेरे जिन्दगी में दर्द बहुत आएंगे... गीत पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। शिविर का संचालन माधुरी बहन ने किया। इस अवसर पर संचालित अनीता दीदी, आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, राजकुमार जायसवाल काजू, रंजीत गुप्ता, नागेंद्र मोदनवाल, सीता ऊमरवैश्य, पूजा ऊमरवैश्य, कोमल केशरी, पूजा, संध्या, रेखा, शिवानी, शैलजा, स्वैता, रजनी, नेहा, शिव प्रसाद सीके, विपिन गुप्ता, अंकित जायसवाल व गणेश सभासद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें