41- गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद डूबा गोमतेश्वर महादेव का मंदिर।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार को नदी का जलस्तर आठ फीट दर्ज किया गया। तट पर स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर में पानी घुस गया है। मंदिरा का चबूतरा और गर्भगृह पानी से डूब गए हैं। पानी तेजी से अब घाटों की ओर बढ़ रहा है। लगातार बारिश होने के कारण गोमती का जल स्तर बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से शहर के निचले इलाके के लोगों को अभी से बाढ़ की चिंता समाने लगी है। लोग बचाव के लिए अपना सुरक्षित इंतजाम करना शुरू कर दिए हैं।