जौनपुर जनपद में बीते चार दिनों तक हुई लगातार बारिश के कारण गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आपाद विभाग के प्रदीप कुमार ने बताया कि केराकत क्षेत्र में समस्या गंभीर है। यहां हर घंटे लगभग डेढ़ सेंटीमीटर पानी बढ़ रहा है। गोमती अब खतरे का निशान छूने से सिर्फ 20 सेंटीमीटर नीचे हैं। बढ़ते जलस्तर का असर क्षेत्र के तटवर्ती क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है।
ये गांव हैं सबसे ज्यादा प्रभावित
शहर से सटे कलिचाबाद, राजेपुर त्रिमुहानी, कोहरे सुल्तानपुर, केराकत क्षेत्र के सिहौली, गोबरा, सरोज बड़ेवर और चंदवक क्षेत्र के बलुआ, बरमलपुर और सिंगरामऊ क्षेत्र में जगदीशपुर, अंसार और बघाड़ी कला में कई स्थानों पर पानी संपर्क मार्गों तक पहुंच गया है। जगदीशपुर, अंसार, बघाड़ी, मेढ़ा, गजेंद्रपुर, रामनगर, कृष्णापुर और पिलकिच्छा सहित अन्य तटवर्ती क्षेत्र में समस्या गंभीर हो गई है।