फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा गोमती का जलस्तर

विज्ञापन
03- गोमती नदी का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। बारिश के बाद गोमती नदी के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ाव शुरू हो गया। नदी का पानी घाट की ओर बढ़ रहा है। गोपी घाट पर गोमतेश्वर महादेव मंदिर के चबूतरे तक पानी पहुंच गया है। तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की मानें तो पिछले दो दिनों में एक फीट तक जलस्तर में वृद्धि हुई है। बढ़ाव का यही हाल रहा तो शीघ्र ही पानी घाटों के ऊपर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

गर्मी में गोमती सूखकर सिकुड़ गई थी। नदी में जगह-जगह टीले नजर आने लगे थे। घाट की सीढ़ियों से पानी नीचे था। बारिश शुरू होने के बाद से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गोपी घाट पर लगे गेज मीटर पर साढ़े सात मीटर तक जलस्तर दर्ज किया गया है। घाट पर स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर के गेट तक पानी पहुंच गया है। बढ़ाव की रफ्तार रही तो एक-दो दिनों में पानी मंदिर के अंदर भी प्रवेश कर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें