फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी के किनारे पार्क का काम शुरू

Sat, 02 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
घाटों के सुंदरीकरण के तहत हनुमान घाट के पास शाही पुल से सद्भावना पुल के बीच सफाई करता जेसीबी।
विज्ञापन
 शाही पुल से सद्भावना पुल के बीच गोमती नदी के किनारे पार्क बनाने का काम शुक्रवार को शुरू कर दिया गया। मशीन लगाकर नदी के किनारे सफाई की जा रही है। नदी के किनारे पक्का रास्ता बनाकर वहां पौधरोपड़ किया जाएगा। गोमती नदी की सफाई और प्रदूषण को लेकर स्वच्छ गोमती अभियान और संकट मोचन फाउंडेशन द्वारा डीएम से मांग की गई थी।
विज्ञापन


जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को गोमती नदी की सफाई करने का निर्देश दिया। जिसके क्रम में दोनों विभाग के अधिकारी शुक्रवार को शाहीपुल व सद्भावना के बीच गोमती के सफाई का कार्य शुरु किया गया।

सबसे पहले जेसीबी से गोमती के किनारे की मिट्टीयों को निकालने का कार्य किया जा रहा था। इसके बाद दोनों पुलों के मध्य नदी के किनारे रंग विरंगी फूलों और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। यहां आने जाने के लिए रास्ता भी बनेगा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि कार्य शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


गोमती के सफाई का कार्य प्रारंभ होने पर स्वच्छ गोमती अभियान ने हर्ष जताया है। साथ ही कहा कि वाराणसी के तर्ज पर गोमती नदी की सफाई के लिए ट्रैश स्टीमर मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जल संसाधन व नदी विकास मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा है। हर्ष जताने वालों में संकट मोचन मंदिर वाराणसी के महंथ प्रोफेसर विशंभरनाथ मिश्रा, अध्यक्ष गौतम गुप्ता, विकास शर्मा, डा.राजवीर सिंह आदि हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें