वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में सोमवार को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला किक बाक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में 42 विश्वविद्यालयों की टीम हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के 70 किलो भारवर्ग में इप्सिता को स्वर्ण पदक मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन मार्च पास्ट के साथ हुआ। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने गुब्बारा छोड़कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 70 किलोग्राम भारवर्ग लो किक इवेन्ट में पूविवि जौनपुर इप्सिता विक्रम ने स्वर्ण पदक, पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला की अमर दीप कौर ने रजत पदक तथा बैंगलोर विश्वविद्यालय बैंगलोर की नंदिता और शिलांग विवि की एम भूमिका व तमिलनाडू विवि की अविनाश ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। कुलपति ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिता की शुरूआत की। खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, टीम कोच तथा आफिशियल से परिचय प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अमृत लाल , क्रीड़ा सचिव प्रो. ओपी सिंह, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने अतिथियों खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, टीम कोच का स्वागत किया।