फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन से बकरी ने दी बच्चे का जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। थाना क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में मंगलवार को प्रसव पीड़ा से तड़प रही बकरी का सफल आपरेशन किया गया। क्षेत्र के पलिया निवासी पशुपालक रवि कुमार बिंद की बकरी मंगलवार को प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। पहले तो पशुपालक अपने स्तर पर प्रसव कराने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगी। थक हारकर वह अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय ले गया। यहां पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने बकरी का आपरेशन कर प्रसव कराया। आपरेशन के बाद बकरी और उसके बच्चे को स्वस्थ पाकर पशुपालक ने चिकित्सक के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें