फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छात्रावास के बाथरूम में कैमरे का आरोप लगा छात्राओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय के छात्रावास के बाथरूम में हिडेन कैमरा होने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने सोमवार की रात जमकर हंगामा किया। मामला मीराबाई छात्रावास का है। देर रात तक हंगामा चलता रहा। मौके पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह भी पहुंच गईं।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मीराबाई छात्रावास में बाथरूम में एक गुप्त कैमरा होने की बात पर छात्राएं भड़क गईं। शॉवर में कैमरा छिपाने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने सोमवार की रात जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि छात्राओं ने बाथरूम की रैंडम जांच के दौरान यह कैमरा बाथरूम के शॉवर में छिपा हुआ देखा। हालांकि पुलिस कैमरे का पता नहीं लगा पा रही थी। छात्राओं का कहना था कि कैमरा उनके फोन के कैमरा डिक्टेटर एप में भी सक्रिय दिख रहा है। छह छात्राओं को अज्ञात नंबर से धमकी भरे मैसेज भी प्राप्त हुए हैं। मैसेज में उनसे बात करने का दबाव बनाया जा रहा है। कहा जा रहा कि उनके बाथरूम में हिडेन कैमरा लगा है। वहीं कुछ छात्राओं का कहना है कि कुछ छात्राओं के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल भी आई है। पुलिस उनके नंबर को ट्रेस कर गोरखपुर का बता रही है। फिलहाल नंबर बंद जा रहा है। मौके पर पुलिस कैमरा नहीं पकड़ पा रही है। हंगामा के दौरान एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई तो कुलपति ने अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल भिजवाया। इस दौरान छात्राएं सोशल मीडिया पर लाइव आकर सब कुछ बता रही हैं। इसकी जानकारी छात्रों को हुई तो वे भी सड़क पर उतर गए। उन्होंने एक एंबुलेंस समेत कुछ वाहनों को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। इस बाबत कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई हिडेन कैमरा नहीं मिला है। छात्राओं का आरोप है। उसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें