फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के नेवादा द्वितीय गांव में शनिवार की रात किशोरी का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी बबलू चौहान की 16 वर्षीय पुत्री रूबी चौहान अपने छोटे भाई गोलू (10) के साथ शनिवार को घर पर थी। बबलू अपनी पत्नी शीला देवी को एक सप्ताह से इलाज के सिलसिले में लेकर प्रयागराज गए थे। शनिवार रात नौ बजे गोलू जब छत पर जाने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा तो देखा की छत पर बने शेड में लगे पाइप के सहारे बहन का साड़ी के फंदे से शव लटक रहा था। उसके शोर मचाने पर पड़ोस के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने पिता बबलू को घटना की सूचना दी। उन्होंने देर रात ही कोतवाली पहुंचकर बबलू ने घटना की तहरीर दी। पिता बबलू ने बताया कि बेटी ने कक्षा पांच तक की पढ़ाई करने के बाद छोड़ दी थी। वह ऐसा कदम उठागी उसने सोचा तक नहीं था।
विज्ञापन

कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने घटना देखने में आत्महत्या की आशंका जताई। कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें