बीते दिनों वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई युवती के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार युवकी एक युवती से प्रेम करता था। विवाद के बाद बात करना बंद कर दिया। युवती ने कहा कि बात नहीं करोगे तो जान दे दूंगी। इस मामले में उकसाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुट गई है।
कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक आरोपी को बुधवार को सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ताजुद्दीनपुर गांव निवासी किशन गौतम एक युवती से प्रेम करता था। बाद में युवक ने युवती से बात करना बंद कर दिया। जिस पर पीड़िता ने कहा कि यदि बात नहीं करोगे तो मैं मर जाऊंगी।
विज्ञापन
जिस पर आरोपी ने कहा कि तुम मरो या जियो मुझे कोई मतलब नहीं, अब मुझे तुमसे कोई रिश्ता नहीं रखना है। जिस पर पीड़िता क्षुब्ध होकर 19 मई 2025 को वाराणसी में एक होटल के कमरे में आत्महत्या कर लिया। इसमें पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
जांच पड़ताल के दौरान साक्ष्य संकलन में आरोपी किशन निवासी ताजुद्दीनपुर का नाम प्रकाश में आया। प्रभारी निरीक्षक मडियाहूं तेज बहादुर सिंह पुलिस के साथ बुधवार को सुबह आरोपी किशन गौतम पुत्र प्रमोद गौतम को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है।