फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ साल की बालिका के साथ उसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की हालत खराब होने पर पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 11 बजे पता चला कि एक गांव का युवक उसी गांव की एक बालिका को बहला-फुसलाकर पोखरे की तरफ ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की हालत गंभीर होने पर युवक घटनास्थल पर ही उसे छोड़कर फरार हो गया। कुछ समय बाद परिजन ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़ी थी। आननफानन में परिजन अस्पताल ले गए। रामपुर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक पंकज गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें