फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: मंगेतर ने छीन लिया मोबाइल तो युवती ने मौत को लगाया गले, घर में चल रही थी शादी की तैयारी

Sat, 18 Mar 2023 05:11 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

 जौनपुर जिले के भदेवरा गांव निवासी एक युवती ने मंगेतर से विवाद के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के भदेवरा गांव निवासी एक युवती ने मंगेतर से विवाद के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव की अनुसूचित बस्ती निवासी सूर्यबली की 18 वर्षीय पुत्री माया मनिहा गोविंदपुर स्थित बीडी इंटर कॉलेज में पढ़ती थी।

विज्ञापन


उसकी शादी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खुर्द गांव में एक युवक से तय हुई थी। परिजनों का आरोप है कि युवक माया से मिलने उसके स्कूल के बाहर आता जाता था। बात करने के लिए मोबाइल फोन भी दे रखा था। गुरुवार को किसी बात पर दोनों में बहस होने के बाद युवक स्कूल में उससे मिलने आया तथा युवती से मोबाइल छीन कर ले कर चला गया।

रात में मंगेतर ने किया था फोन

रात में खाना खाकर माया अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। इसी दौरान लड़के का फिर फोन आया जिस पर दोनों में किसी बात को लेकर बहस भी हुई। परिजनों ने सोचा कि मामला शांत हो गया होगा लेकिन नाराज माया ने छत में लगे कुंडे में दुपट्टे के सहारे रात में किसी समय फांसी लगा ली।

सुबह जब माया को जगाने परिवार के लोग गए तो दरवाजा बंद देख कर उनको आशंका हुई। दरवाजा तोड़ने पर छत से लटकता माया का शव देखकर स्तब्ध रह गए। वहां पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर देवानंद रजक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। यदि युवती के परिवार वाले कोई तहरीर देते हैं तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें