बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के कुशहा द्वितीय गांव में बुधवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आकर एक बालिका की मौत हो गई जबकि उसको बचाने के चक्कर में उसकी भाभी झुलस गई।
उमेश सिंह की पुत्री शगुन सिंह (11) सुबह किसी काम से स्विच आन करने गई। बिजली के बोड में तार निकल रहा था। स्विच छूते ही वह उससे चिपक गई। उसकी चीख सुनकर उसकी भाभी पहुंची और हाथ पकड़ कर छुड़ाने के लिए खींचा तो उसे भी झटका लगा। वह भी झुलस गई। परिवार के लोग दोनों को बदलापुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शगुन को मृत घोषित कर दिया। भाभी को इलाज के बाद घर भेज दिया।