फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के परसनी में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमर में दुपट्टे के सहारे लोहे के एंगल से लटकते हुए मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परसनी निवासी टिंकू पुत्र महेंद्र की 29 मई 2012 में मानी कला निवासी सुनीता पुत्री लालू राम के साथ शादी हुई थी। रविवार दोपहर सुनीता कमरे के लोहे के एंगल के सहारे दुपट्टे में लटकी हुई मिली। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि शनिवार रात किसी बात को लेकर सुनीता और परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। एसएचओ देवानंद रजक ने बताया कि पिता के आने के बाद तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें