खेतासराय। क्षेत्र के महरौड़ा गांव में सोमवार की रात बालिका की ठंड लगने से मौत हो गयी। गांव निवासी गुड्डू बिंद की गावं के मोड़ पर चूड़ा कूटने की मशीन है। मकर संक्रांति पर्व के चलते गुड्डू अपनी मशीन पर चूड़ा कूट रहे थे। गुड्डू की पुत्री अंजू (13) भी साथ में काम कर रही थी। सोमवार की देर शाम अंजू के पेट में दर्द होने लगा तो वह घर चली गयी। रात में अंजू की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे खेतासराय के निजी आस्पताल ले आए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई है।