फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बुखार से पीड़ित युवती और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन (जौनपुर)। क्षेत्र के मेढ़ा गांव में बुखार से पीड़ित एक युवती और महिला की शनिवार को मौत हो गई। दोनों ने चिरायता और कुछ अन्य जड़ी बूटियों के काढ़े का सेवन किया था। मेढ़ा गांव निवासी शारदा देवी (52) पत्नी अमरजीत गौतम और पड़ोस में रहने वाली कुमकुम (22) पुत्री राधेश्याम गौतम करीब एक सप्ताह बुखार से पीड़ित थीं। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों का इलाज क्षेत्र का झोलाछाप कर रहा था। शनिवार को शारदा देवी ने किसी वैद्य को बुखार के बारे में बताया तो उसने चिरायता व अन्य जड़ी बूटियों का काढ़ा पीने की सलाह दी। शारदा देवी की सास चनरा देवी ने बताया कि वह बाजार से जड़ी बूटियां खरीदकर लाई और काढ़ा बनाया। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली कुमकुम भी आ गई। उसने भी बुखार की समस्या बताई। इसके बाद दोनों ने एक-एक गिलास काढ़ा पी लिया। थोड़ी ही देर के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग दोनों को सीएचसी बदलापुर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शाम को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। खुटहन थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दवा रिएक्शन का मामला बताया जा रहा है। वैसे किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें