फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसी गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने सोमवार को चंदवक थाने में प्रार्थना देकर गुहार लगाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती का पड़ोसी गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र के साथ कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। युवती के परिजनों ने दबाव बनाया तो युवक ने वाराणसी के एक मंदिर में शादी कर ली। बाद में युवती के परिजनों ने सार्वजनिक रूप से शादी करने का दबाव बनाया तो युवक मुकर कर दिया। युवती के परिजनों ने युवक के पिता से शिकायत की तो वे समझौता करके मामले को रफादफा करने का दबाव बनाने लगे। युवती शादी पर अड़ी हुई है। चंदवक पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में युवती ने शादी करवाने की गुहार लगाई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें