फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंगेतर से बात कर काटा फोन, लगाया फंदा, हॉस्टल में मिली लाश; इकलौती बहन की लाश देख फफक पड़े सात भाई

Wed, 02 Apr 2025 01:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

हॉस्टल में एमएससी बायोटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा की लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। छात्रा अपने परिवार की इकलाैती बेटी थी।
विज्ञापन
हाॅस्टल के बाहर माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाैनपुर के करंजाकला वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीती रात एक छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मृतका की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव निवासी सुभाष मिश्रा की बेटी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एमएससी बायोटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और लक्ष्मीबाई हॉस्टल में रह रही थी। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले वह अपने मंगेतर से फोन पर बात कर रही थी। 

बातचीत के दौरान अचानक उसने फोन काट दिया और कमरे के अंदर ही फंदे से झूल गई। फोन अचानक बंद होने पर पति को संदेह हुआ, जिसके बाद उसने छात्रा के सहपाठियों को फोन किया।
विज्ञापन


जब सहपाठियों ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह अंदर से बंद था। मजबूरन उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया, तो देखा कि छात्रा फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जांच के बाद डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शव को मोर्चरी हाउस में रख दिया गया है। वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद कोई कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सात भाइयों की इकलौती बहन थी छात्रा
लक्ष्मीबाई हॉस्टल में रहने वाली यह छात्रा अपने सात भाइयों में इकलौती बहन थी। हाल ही में उसकी सगाई हुई थी और नवंबर में शादी होने वाली थी। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के अनुसार, बीते दो दिनों से वह बहुत चिंतित थी और लगातार फोन पर किसी से बातचीत कर रही थी। मंगलवार रात अचानक उसने फोन बंद किया और फांसी लगा ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें