फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पहले तालाब का निर्माण पूरा करवाएं : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। क्षेत्र स्थित ब्लाक सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में ग्राम सचिव, लेखपालों और प्रधानों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम सचिवों से कहा कि बारिश से पहले किसी भी हालत में तालाब का निर्माण हो जाना चाहिए। यह निर्माण मनरेगा से होना है इसलिए इस कार्य को अविलंब शुरू करा दिया जाए। जहां जमीन का विवाद हो लेखपाल वहां जाकर पैमाइश करें, जिससे निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। जहां तालाब बन चुके हो वहां सुंदरीकरण का कार्य कराया जाए। जो गांव नदी के किनारे हो यदि वहां आवश्यक हो तो बांध बनवाया जाए। जिससे बारिश में कोई समस्या न हो। कहा कि खेल के मैदान और तालाब के चारों तरफ वृक्षारोपण भी कराया जाएगा। इस मौके पर डॉ. गीता सिंह, बीडीओ सचिन भारती, एडीओ पंचायत, सचिव, लेखपाल सहित तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें