फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटियामार करा लें कनेक्शन अन्यथा दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। बिजली विभाग की टीम ने कैंप लगाकर बुधवार को साढ़े नौ लाख की वसूली किया। एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि लेदुका, पट्टीदयाल, डेहुड़ा, कलिंजरा, राजाबाजार तथा महराजगंज में ओटीएस योजना के तहत कैंप लगाया गया। जहां बकायेदारों से साढ़े नौ लाख की वसूली की गई। मौके पर 140 लोगों ने ओटीएस का लाभ लेने के लिए पंजीयन भी कराया। कटिया जलाओ अभियान लेदुका व पट्टीदयाल में चलाया गया जहां 32 लोग अवैध ढंग से कटिया लगाकर बिजली चलाते पकड़े गए। जिनका कटिया उतारकर मौके पर ही जलाया गया। उन्होंने लोगों से कहा कि बिना कनेक्शन के बिजली न जलाएं। कोई भी व्यक्ति कटिया जलाते पकड़ा गया तो अब सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। टीम में जेई नईम अख्तर, अवधेश यादव व अनीश यादव, अंसार अहमद, राजेश श्रीवास्तव, विवेक सिंह, आशुतोष यादव, पिंटू तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें