फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक हर हाल में पूरा कराएं अधूरे आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। खंड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सभागार में पंचायत सचिवों की बैठक में कहा कि किसी भी दशा में 31 मार्च तक अधूरा आवास पूरा कर लिया जाए। अन्यथा संबंधित सचिव के खिलाफ कार्यवाही के लिए अधिकारियों को संस्तुति की जाएगी। उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि क्षेत्र के अभी 120 आवास अपूर्ण हैं। जिन्हें संबंधित पंचायत सचिव पूरा कराएं। खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सचिवों को यह भी निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र की खराब हैंडपंपों की सूची तैयार कर उनकी मरम्मत भी कराना सुनिश्चित करें ताकि ग्रामीण अंचल में पेयजल संकट से लोगों को बचाया जा सके। बैठक में दुर्गेश तिवारी, विनय यादव, बृजेश सिंह, रणजीत सिंह, अरुण सिंह, अजय कनौजिया, पूजा सोनी, निशा यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें