फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कम होने पर कराएं परीक्षा, शिक्षक संघ की बैठक में चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय शिक्षक संघ कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में छह सूत्री एजेंडे पर विचार विमर्श किया गया। परीक्षा और मूल्यांकन के विषय पर निर्णय लिया गया कि महामारी का प्रकोप कम होने पर जुलाई माह में परीक्षा कराई जाए। यदि बीमारी नियंत्रित नहीं होती तो बैक पेपर के सात परीक्षा करा ली जाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि प्रयोगात्मक और मौखिकी परीक्षा कई बैच बनाकर सावधानी पूर्वक कराई जा सकती है। बैठक में मूल्यांकन की विकेंद्रीकृत व्यवस्था को अपनाते हुए जिला अथवा गृह मूल्यांकन की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समस्याओं को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। महामंत्री डॉ. राहुल सिंह न संगठन की मजबूती के लिए एक उचित श्रृंखला बनाने की बात कहीं। टीडी कॉलेज शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने भी विश्विद्यालय ने विचार व्यक्त किया।
संयुक्त मंत्री डॉ. दिनेश कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पंकज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रामजीत सिंह, राजीव त्रिपाठी,डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. प्रकाश चंद, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. नितिन रॉय, मनोज सिंह, ओपी मिश्रा, जितेंद्र राव,,प्रद्युम्न कुमार,लाल साहेब, संजय कुमार सिंह, शिवम मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार पांडेय आदि मौौजूद रहे। संचालन डॉ. राहुल कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें