फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भर्ती कैलेंडर जारी करने सहित 10 मांगों के लिए शुरू हुई जेन जी कनेक्ट यात्रा

विज्ञापन
जेन जी की साइकिल यात्रा मड़ियाहूं पहुंची। संवाद
विज्ञापन
मड़ियाहूं। भर्ती कैलेंडर जारी करने, सरकारी पदों को भरने सहित 10 सूत्री मांगों के लिए चौरी चौरा गोरखपुर से शुरू हुई जेन जी कनेक्ट साइकिल यात्रा बुधवार को शहर में पहुंची। गांधी प्रतिमा के समक्ष केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

यात्रा 20 अगस्त को चौरी चौरा से शुरू हुई है, दो अक्तूबर को लखनऊ में समाप्त होगी। यात्रा में शामिल युवाओं ने मांग की कि हर साल भर्ती कैलेंडर जारी कर परीक्षाएं तय समय पर कराई जाएं। सभी रिक्त सरकारी पदों को तत्काल भरा जाए और लंबित भर्तियों व नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाए। परीक्षाओं में पारदर्शिता के साथ वेटिंग लिस्ट और स्कोरकार्ड जारी करने की मांग भी की गई। युवाओं ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने तथा नई शिक्षा नीति-2020 वापस लेने की मांग रखी।
पेपर लीक व भर्ती प्रक्रिया में धांधली के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों और शिक्षकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की भी मांग उठाई गई। इस दौरान हिमांशु तिवारी, विवेक मिश्रा, विवेक गौड़, अवनीश चौरसिया, दिवाकर सिंह, राजू कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें