फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो घंटे तक हुई बारिश, बिजली गिरने से युवती की मौत, महिला झुलसी

विज्ञापन
बिजली गिरने से मृत श्रद्धा की फाइल फोटो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बुधवार को दो घटें बारिश हुई। वहीं, नेवढ़िया के बलभद्रपुर गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से श्रद्धा पटेल (22) की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, उसके साथ मौजूद शुभवंती देवी (32) झुलस गईं। जिले में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। बुधवार की सुबह मौसम साफ था। सुबह 10 बजे अचानक आसमान में बादलों ने डेरा डाला। इसके बाद सुबह 11 बजे से बारिश होने लगी। दोपहर 12:35 बजे बारिश बंद हुई। इसके बाद दोपहर दो बजे फिर से बारिश शुरू हुई जो 2:25 बजे बंद हुई।
इसके बाद आसमान साफ हो गया। जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार इस साल अप्रैल से अब तक बिजली गिरने से की घटनाओं में छह लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी बारिश के दौरान खेतों में काम कर रहे थे। दैवी आपदा में मरने वालों को शासन से आर्थिक मदद भी मिलती है।
तीन बहनों में सबसे छोटी थी श्रद्धा

श्रद्धा की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दूसरी बहन के शादी की बातचीत चल रही है। श्रद्धा तीन बहनों में सबसे छोटी थी।श्रद्धा के पिता पहले खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए वह अब मुंबई में मजदूरी करते हैं। बेटी की मौत की खबर से वे सदमे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें