फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर-कटरा ट्रेन का स्वागत

Thu, 21 Sep 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
गाजीपुर से कटरा के लिए साप्ताहिक ट्रेन को जौनपुर जंक्शन पर हरी झंडी दिखाते सांसद केपी सिंह
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक जाने वाली ट्रेन  जौनपुर जंक्शन पर बुधवार को  2 बजकर 16 मिनट पर जैसे ही प्लेटफार्म नम्बर 5 पर पहुंची जौनपुर के सांसद डॉ कृष्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजा बाजा के साथ  स्वागत किया गया। इस ट्रेन को  गाजीपुर से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर रवाना किया था।
विज्ञापन


   ट्रेन नम्बर 14611 जौनपुर से कटरा जम्मूतवी जाने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10,33 पर आएगी व ट्रेन नंबर 14612 कटरा जम्मूतवी से चलकर सुबह 4,25 पर जौनपुर जंक्शन पहुंचेगी। ये ट्रेन अभी साप्ताहिक केवल शुक्रवार को चलेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक रेलवे वाराणसी रवि चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। सांसद डॉ कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि मेरे कार्यकाल में अब तक दर्जनों ट्रेन का स्टापेज जौनपुर को मिला है।  

  इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया,  विरेन्द्र तिवारी एडवोकेट, विनय सिंह, पूर्व नेता सभासद दल बीजेपी अध्यक्ष अजय सिंह, प्रधान महेंद्र गुप्ता, राजू दादा, सुधांशु सिंह, रेलवे संघ नेता अरविंद सिंह, स्टेशन मास्टर वेद प्रकाश सिंह, परविन्द चौहान, कृष्ण कांत शाहू, विष्णु गुप्ता, अभय राय, भागवत पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें