जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के पास रविवार को लिफ्ट देकर उच्चके ने युवक के बैग में रखे 25 हजार रुपये उड़ा दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जलालपुर के नेवादा गांव निवासी चंदन यादव जौनपुर के वाजिदपुर तिराहे पर खड़ा होकर जलालपुर की तरफ आने वाली सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी बाइक सवार व्यक्ति आकर पूछा कि कहां जाना है। जब चंदन ने बताया की जलालपुर जाना है तो उसने कहा कि मैं भी चल रहा हूं, छोड़ दूंगा। चंदन बाइक पर बैठ गया। टोल प्लाजा के आगे चंदन बाइक रुकवा कर लघुशंका करने लगा। तभी उचक्का चंदन का बैग लेकर वाराणसी की तरफ भाग गया। चंदन ने बताया कि बैग में कपड़े और 25000 कैश था। थाना प्रभारी जलालपुर मनोज सिंह ने कहा तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।