फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा से उड़ा गोशाला का टीनशेड

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद/केराकत। बुधवार को दोपर बारिश के दौरान केराकत और जफराबाद के कुछ गांवों में तेज हवा में कई पेड़ उखड़ गए जबकि समोपुर गांव की गोशाला की शेड उड़ गई। उड़ गया। जिससे कुछ गायों को चोट भी आई है।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर, कल्याणपुर, सेंधीपुर आदि गॉव के बीच से होकर गुजरे चक्रवाती तूफान से काफी नुकसान हुआ है। डेढ़ दर्जन से अधिक पेड़ गिर पड़े। समोपुर गांव निर्मित गोशाला की पूरी सीमेंट शेड उड़ गई। गायों को भी हल्की चोटे आयीं हैं। ग्राम प्रधान राम अवतार चौहान ने बताया कि गोशाला में इस समय 95 गाय है। उनको बारिश और धूप से बचाने के लिओए परेशानी खड़ी हो गई है। इसकी जानकझरी ऊपर के अधिकारियों को दे दी गईढ है। सेंधीपुर गॉव के पास कबुलपुर जौनपुर मार्ग पर दो शीशम का पेड़ गिर पड़ा जिससे सड़क पर जाम लग गया। बाद में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को काटकर सड़क का आवागमन बहाल करवाया।
कोराकत तहसील क्षेत्र के पठखौली गांव से होकर गुजरे चक्रवात तूफान की जद में आने से कई पेड़ उखड़ कर धराशायी हो गये। ग्रामीणों का कहना हैं कि मंगलवार को ही देर रात से बारिश हो रहीं हैं। सुबह करीब दस बजें,चक्रवात तूफान अचानक आया तो स्वामी जी के कुटी पर शीशम का पेड़ तथा चिंलबिल का पौधा जड़ से उखड़ कर गिर गया। इसी क्रम में,पठखौली गांव के गोमती नदी तट पर भोले शंकर के मंदिर के पास पीपल का पेंड़ भी चक्रवात तूफान के चपेट में,आने से जड़ से उखड़ कर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें