फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंजे पंडाल

Tue, 22 Sep 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 श्री गणपति युवा संघ की ओर से तहसील के सामने स्थापित गणेश पूजा पंडाल में भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात में झांकी निकाली गई और जागरण का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


इलाहाबाद के नीतिन ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुति किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवसेना के प्रदेश उप प्रमुख अजय चौबे एवं विशिष्ट अतिथि रामजी जायसवाल ने पूजा अर्चना की।

कलाकारों को चुनरी ओढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संचालक नीतिन दीक्षित ने गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरू की। नवोदित कलाकार मून सुरी ने सत्यम शिवम सुन्दरम की प्रस्तुति पर पूरा पंडाल तालियंो से गूंज उठा।
विज्ञापन


प्रिया ने मानो तो मैं गंगा मां हूं और महिशासुर वध प्रस्तुत करके लोगों को भाव विभोर कर दिया। पवन ग्रुप के कलाकारों ने होली खेले मशाने में की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी।

संचालन सुशील वर्मा ने किया। स्वागत संस्थाध्यक्ष संतोष शर्मा ने किया। समाजसेवी राजेश साहू ने आभार व्यक्त किया। मनीष गिरि, आलोक कमलापुरी, जितेन्द्र कमलापुरी, शैलेश सेठ, अरूण कन्नौजिया, नितेश कसौधन, साकेत कमलापुरी, रणधीर यादव, रवि सोनकर, गौरव जायसवाल, रतन जायसवाल, संतोष मोदनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें