भाजपा नेता राजमणि सिंह के 11 हत्यारोपियों पर लगा गैंगेस्टर
-11 मई को मारपीट में घायल हुए थे राजमणि सिंह,अस्पताल में तोड़ा था दम
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी भाजपा नेता राजमणि सिंह के 11 हत्यारोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं।
हैदरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर 11 मई को राजमणि सिंह की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इलाज के दौरान वाराणसी ट्रामा सेंटर में उनकी मौत हो गई ती। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना कर रहे बक्शा थानाध्यक्ष की जांच में पता चला कि हैदरपुर गांव निवासी भानु प्रताप सिंह संगठित गिरोह चलाते हैं। इस गिरोह में शामिल भुनेश सिंह, मुकेश सिंह, रत्नाकर सिंह, सुरेश सिंह, बृजेश सिंह, अंकित सिंह, निक्कू सिंह, मनीष सिंह, प्रफुल्ल सिंह और अच्युतानंद सिंह मिलकर जमीन कब्जा करना, मारपीट और हत्या जैसी घटना को अंजाम देते हैं। इनपर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।