फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बदमाशों पर हुई गैंगेस्टर की कार्रवाई...

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय पुलिस ने सात बदमाशों के खिलाफ रविवार को गैंगेस्टर की कार्रवाई की। सातों आरोपी फिलहाल जेल में हैं। थानाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि डगरियांव गांव निवासी संतोष कुमार उर्फ गुद्दा व अजीत बिंद, महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव निवासी बृजेश सोनी व कमलेश बिंद, मछलीशहर थाना क्षेत्र के कताहित खास गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ धर्मा व सचिन बिंद, बरसठी थाना क्षेत्र के हसियां गांव निवासी राकेश बिंद पर शातिर अपराधी हैं। उनके विरुद्ध सिकरारा, महराजगंज, मड़ियाहूं, सिंगरामऊ थाने में लूट, छिनैती, चोरी के मामले दर्ज हैं। एसपी के अशोक कुमार के निर्देश पर सभी सात लोगो के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसमें चार लोगों को 28 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। चारों क्षेत्र के नेवढ़िया गांव में वक्रांगी केंद्र पर हुई लूट में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें