फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गैंगस्टर एक्ट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के उसराभांदी में मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि जनपद के विभिन्न थानों में गैंगेस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमें के फरार बदमाशों की धर पकड़ के लिए मंगलवार देर रात क्षेत्र में सरपतहां और शाहगंज पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। उनकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रोका। लेकिन वह पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। तब पुलिस ने उनका पीछा किया। सरपतहां पुलिस व शाहगंज पुलिस ने उसराभांदी गांव के समीप बदमाशों पर रोका, आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश बाइक गिरकर घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम राजन कुमार और मोनू यादव निवासी खेतासराय थाना क्षेत्र के गरोठनपुर गांव बताया।

राजन पर 12 मुकदमे और मोनू पर 8 मुकदमें दर्ज

घायल बदमाश राजन पर जनपद के विभिन्न थानों में दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर जैसे संगीन अपराधों के 12 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं मोनू यादव के खिलाफ गैंगेस्टर, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आठ मामलें दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से 315 बोर के दो देशी तमंचे, दो कारतूस 315 बोर और दो खोखा 315 बोर और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

नगर और क्षेत्र में अपराधों के जुर्म में संलिप्त दो गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे का शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। पकडे़ गए बदमाशों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अजीत सिंह चौहान,क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें