फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कजरी खेल कर आ रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। बरसठी के एक गांव की महिला शनिवार को कजरी खेलकर आ रही थी। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों विनोद यादव, विकास पटेल को चंद्रभानपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। महिला रात को कजरी के कार्यक्रम में से हिस्सा लेकर वापस आ रही थी। शराब की दुकान के पास दोनों आरोपियों ने नशीली दवा पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के परिजनों ने देर रात खोजबीन के बाद महिला को शराब की दुकान के पास बदहवास स्थिति में पाया। सूचना पुलिस को दी गई। महिला का सीएचसी में इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें