फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरगना अरेस्ट, पत्नियों से करवाता था रेकी, महिला दोस्तों से छिनैती; मुंबई-जौनपुर में बनाया था मकान

Fri, 18 Jul 2025 09:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को मुंबई पुलिस और यूपी एसटीएफ ने मिलकर गिरफ्तार किया है। 20 वर्षों से वह अपराध को अंजाम देता आ रहा है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी अपनी दो पत्नियों और महिला मित्र के साथ मिलकर काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में वसीम इसाक शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस और यूपी एसटीएफ ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना वसीम इसाक शाह निवासी मलवलगांव सरायख्वाजा को नगर के बदलापुर पड़ाव से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए गए। एसटीएफ को इसकी लंबे समय से तलाश थी।

विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार, मुंबई पुलिस द्वारा आभूषण चोरी की घटना के संबंध पल्हार (मुंबई) में पंजीकृत मुकदमा में वांछित वसीम इसाक के जौनपुर में होने की सूचना पर यूपी एसटीएफ से सहयोग मांगा गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ अमित कुमार नागर की देखरेख में कार्यवाही शुरू की गई।

इसके बाद निरीक्षक दिलीप तिवारी के नेतृत्व में एसटीएफ टीम सूचना इकट्ठा कर भ्रमणशील थी। इस दौरान एसटीएफ को जानकारी हुई कि अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का सरगना वसीम इसाक शाह शुक्रवार को बदलापुर पड़ाव स्थित एक मैरिज लॉन के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम द्वारा मुंबई पुलिस टीम को साथ लेकर इस स्थान पर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्त वसीम इसाक ने पूछताछ में बताया कि वह करीब 20 वर्षों से गैंग बनाकर चोरी, छिनैती की घटना को अंजाम दे रहा है। अभी तक चोरी की सैकड़ों घटनाओं अंजाम दे चुका है। वर्ष 2006 में पहली बार चोरी की घटना किया था, इस घटना में गिरफ्तार होकर जेल भी गया था। वर्ष 2011 में दुष्कर्म की घटना में जेल गया था। 

जेल से छूटने के बाद अपना एक संगठित गैंग बनाया इसमें शनि राठौर, रवि पुजारा, महिला मित्र नेहा व उसकी सहेली थी। इसके बाद अपना अपराध करना शुरू कर दिया। रात में लोगों को आकर्षित करने के लिए नेहा व उसकी सहेली को भेजता था और उसके आस-पास अपने गैंग के साथ सक्रिय रहता था। 
विज्ञापन

कई वर्षों से थी तलाश

जैसे ही गैंग की महिलाओं द्वारा व्यक्तियों को अपनी जाल में फंसाकर सुनसान स्थान पर ले जाया जाता था, उसी दौरान वह अपने गैंग के साथ वहां पहुंचकर उनसे लूटपाट व छिनैती की घटना को अंजाम देता था। कुछ लोग पुलिस को चोरी, छिनैती की घटना के संबंध में सूचना देते थे और ज्यादातर लोग महिलाओं के डर से पुलिस के पास नहीं जाते थे। जिसकी वजह से बहुत सारी घटनाएं पुलिस तक नहीं पहुंचती थी। 

इसकी पहली पत्नी सलमा जौनपुर व दूसरी पत्नी आफरीन मुंबई में रहती है, जो वहां पर घरों में झाड़ू-पोछा करने के बहाने घरों में रेकी करती है। जिसके बाद उसके बताए घरों में अपने गैंग के साथ चोरी की घटना को अंजाम देता था। चोरी का सामान बेच देता था। इस तरह चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर धन कमाकर मुंबई व जौनपुर में मकान बनवाया है। गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड के लिए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें