फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दूल्हा आजाद हत्याकांड में 7 आरोपियों का गैंगचार्ट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा बादशाही गांव में एक मई 2026 को दूल्हा आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या के मामले में सात आरोपियों का गैंगचार्ट अनुमोदित किया गया है। डीएम सैमुअल पॉल एन ने पुलिस की ओर से प्रस्तुत गैंगचार्ट को मंजूरी दे दी है। इसमें प्रदीप कुमार बिंद को गिरोह का सरगना बताया गया है। जिला प्रशासन की ओर से तीन नवंबर को जारी सूचना के अनुसार, खेतासराय थाने ने 31 अक्टूबर को गैंगचार्ट तैयार कर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नोडल अधिकारी गैंगचार्ट के माध्यम से अनुमोदन के लिए भेजा था। एसपी के साथ संयुक्त बैठक में आरोपियों के आपराधिक इतिहास, गिरोह पंजी, डोजियर और अन्य अभिलेखों का परीक्षण किया गया। इसके बाद कार्रवाई के लिए गैंगचार्ट अनुमोदित कर दिया गया। गिरोह में प्रदीप कुमार बिंद पुत्र सोमारु बिंद उर्फ छेदीलाल बिंद निवासी चिकसांवा, थाना बरदह, आजमगढ़ के अलावा भोले राजभर और शोले राजभर निवासी जपटापुर, आयुष यादव, अमितेश मिश्रा उर्फ अंकित मिश्रा और कुशल मिश्रा निवासी संदहा, थाना सरायख्वाजा तथा विकास यादव निवासी मोजीपुर, थाना खुटहन को शामिल किया गया है।पुलिस के अनुसार, हत्याकांड के एक अन्य आरोपी रवि यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें