फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ्डा मुक्ति अभियान सुस्त, 10 दिन में पूरा करना है 55 फीसदी काम

विज्ञापन
शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर मनेच्छा में उखड़ी डामर और गिट्टी । - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपु। सड़कों को 15 नवंबर तक गढ्डा मुक्त किया जाना है। अब तक सड़कों के 45 प्रतिशत गड्ढे ही भरे जा सके हैं। शेष दस दिनों में 55 फीसदी सड़कों को गड्ढामुक्त करना है मुश्किल है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को 4221 सड़कों के 6635 किलोमीटर में बने गड्ढों को भरना है। इसके लिए शासन ने साढ़े छह करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके बावजूद कई सड़कों पर अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि 45 फीसदी सड़कों के गड्ढे भरे जा चुके हैं और 15 नवबंर तक लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
जौनपुर से मड़ियाहूं के बीच फूलपुर बाजार व पाली बाजार के पास सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। गड्ढों में ईंट भर दी गई है। सबसे खराब स्थिति मड़ियाहूं से भदोही के बीच की 24 किलोमीटर सड़क की है। जौनपुर शाहगंज मार्ग पर गोररी, खेतासराय बाजार मनेछा, बादशाही आदि स्थानों पर डामर और गिट्टी उखड़ चुकी है। खेतासराय-खुटहन मार्ग का हाल भी ऐसा ही है। सोंधी ब्लाक, मैनुद्दीनपुर खुदौली समेत कई स्थानों पर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

बदलापुर क्षेत्र में नहर की पटरी पर बनी बदलापुर से ढेमा सड़क का वर्षों से कोई पुरसाहाल नहीं है। सिंगरामऊ - बटाऊबीर रोड पर गड्ढों में गिट्टिया डाल कर छोड़ दी गई हैं। जफराबाद से सिरकोनी संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने काम कराना शुरू कर दिया है लेकिन जफराबाद-देवकली मार्ग पर हुंसेपुर मेन रोड से बीबीपुर घाट का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सिकरारा के लाला बाजार से शिवकुलाम गंज, भभौरी से टेकारी, खपड़हा से बेल्सरी सड़क बदहाल है जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के राजबहादुर सिंह, सनद मिश्रा, अजय कुमार पांडेय आदि लोगों सड़क गड्ढा मुक्ति करने की मांग की है।
मछलीशहर क्षेत्र में हाईवे से गावों को जोड़ने वाले अधिकांश मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। छाछो से दशरथपुर का मार्ग चार गावों को तहसील मुख्यालय से जोड़ता है। इस पर इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय है दशरथपुर कुरनी मार्ग, दाउदपुर , पौहा मार्ग, गोहका दियावा मार्गों पर पैदल चलना दूभर है।
जिले में सड़कों को गढ्डा मुक्त करने का कार्य शुरू है। करीब 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है शेष पर कार्य तेज गति से चल रहा है। आने वाले 10 दिनों में लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद भी जो थोड़ा बहुत अगर काम रह भी जाता है तो उसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेंद्र कुमार वर्मा, अधिशाषी अभियंता- पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें