वाजिदपुर तिराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में लगी लाइन।
नए नोटों की कमी की दौर से गुजर रहे बैंकों में भीड़ कम नहीं हो रही। नोट बंदी के आदेश के 13वें दिन सोमवार को भी लोग सुबह पांच बजे से ही आकर लाइन में लग गए। कई बैंकों में कैश ही नहीं पहुंचा जिससे दोपहर तर लाइन में खड़े होकर इंतजारके बाद लोग खाली हाथ लौट गए।
महराजगंज, बक्शा, नौपेड़वा, खुटहन, शाहगंज आदि इलाकों में बैंक पर जमा भीड़ ने हंगामा किया। कई स्थानों पर लाइन में लगी भीड़ और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। बैंकों में जिस हिसाब से भीड़ आ रही है उसके मुताबिक कैश नहीं दिया जा रहा।
रविवार की बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुले तो यूबीआई की शाखा नौपेड़वा में सुबह छह बजे से ही लोग लाइन में लग गए थे। सुबह नौ बजे तक बैंक से लेकर हाईवे के किनारे तक लंबी लाइन लग गई थी। बैंक खुलने के काफी देर बाद भी जब लोग आगे नहीं बढ़ रहे थे तो इसे लेकर लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया।
आरोप लगाया कि बैंक अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। बाहर लाइन में खड़े होकर धूल फांक रहे लोगों का ख्याल उन्हें नहीं है। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उनसे भी कहा सुनी हुई। हालां कि मामला शांत हो गया।
काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शाखा महराजगंज में भी इसी बात को लेकर बैंक के बाहर लाइन में खड़े लोगों ने हो हल्ला किया। खुटहन, शाहगंद में भी पुलिस से झड़प की खबर है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि अरबीआई को रोज पत्र लिकर कैश की डिमांड की जा रही लेकिन कैश ही नहीं मिल रहा।