फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 24 जगहों पर बनेगा अंत्येष्टि स्थल, बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में दाह संस्कार के लिए सभी ब्लॉकों में 24 अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में 24 लाख 76 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसका बजट शासन की ओर से जारी कर दिया गया है। लोगों को धूप व बरसात से बचाने के लिए टीनशेड का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष में 24 गांवों में अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों को मिले बजट में दो शव दाह स्थल, एक कार्यालय, शौचालय, वॉस रूम, शांति स्थल, इंटर लॉकिंग, लकड़ी भंडारण, पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
24 जगहों पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से प्रति अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए 24 लाख 76 हजार रुपये की धनराशि आवंटित कर दी गई है। स्थान चयन कार्य शीघ्र शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार त्यागी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें