फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग भतीजी के साथ फूफा ने किया दष्कर्म , केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी किशोरी का फूफा हालत बिगड़ने पर उसे झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर महिला पुलिस की अभिरक्षा में उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी किशोरी के पिता का आरोप है कि सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उसका बहनोई रहीम बीते 30 अगस्त की शाम उसकी 13 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। घटना के पांच दिन बाद शुक्रवार की सुबह उसकी पुत्री को रसूलपुर गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। जानकारी होते ही परिवार के लोग उसे झाड़ियों से उठा कर घर ले आए। वहां पीड़िता ने मां को आपबीती बताई। परिजनों के मुताबिक किशोरी को उसका फूफा अपने साथ जौनपुर शहर के एक रिश्तेदार के घर और सरपतहा क्षेत्र के एक गांव में लेजाकर दुराचार किया। किशोरी के पेट में दर्द और रक्तस्राव शुरू हो जाने के बाद उसे यहां लाकर झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें