फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गिरफ्तारी न होने से नाराज युवती टावर पर चढ़ी

विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती को देखने के लिए मौके पर जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में प्रेमी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज युवती बृहस्पतिवार को करीब 75 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस को करीब पांच घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराकर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर युवती नीचे उतरी। इस दौरान मौके पर डायल 112 की पुलिस के साथ ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। गांव निवासी युवती बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि युवती ने 10 सितंबर को कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में अनिल गुप्ता पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी के पिता ने बेटे को नाबालिग बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें