जौनपुर। सुरेरी क्षेत्र के भोड़ा गांव निवासी निलेश मौर्या (15) शुक्रवार देर शाम अपने मकान के सामने बैठा था कि बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। तार की चपेट में निलेश को आया देख बड़ा भाई सुजीत बचाने दौड़ा। पड़ोसी गुड्डु मौर्या व हवल सिंह भी बचाव के लिए दौड़े तो वे लोग भी करेंट से झुलस गये।
मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गयी। किसी ने सब स्टेशन पर फोनकर लाइन कटवाई। इसके बाद आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गये जहां डाक्टर ने निलेश को मृत घोषित कर दिया और पड़ोसी हवलदार सिंह गुड्डु मौर्या व भाई सुजीत मौर्या को हल्का झुलसने कारण प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। निलेश श्री सहदेव इंटर कॉलेज भोड़ा में ऑठवी का छात्र था। निलेश के पिता सुनील मौर्या ने बताया की यह घटना विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुई है।