शहर के बदलापुर पड़ाव पर नगर पालिका और पुलिस प्रशासन द्वारा ठेला खुमचा लगाने से रोके जाने पर शुक्रवार को ठेला खुमचा वालों ने आम आदमी पार्टी के संयोजक डा. अनुराग मिश्र के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। डा. मिश्र ने कहा कि वेडिंग जोन और नान वेडिंग जोन को घोषित करने के पहले पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करना, गालियां देना, निरीह एवं गरीबों की रोजी रोटी पर कुठाराघात करना है।
यहां गणतंत्र के ऊपर तंत्र भारी पड़ रहा है। ऐस कुछ चंद लोगों के इशारे पर हो रहा है। चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन ठेले खुमचे वालों को प्रताड़ित करना नही रोका गया तो आप कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन करेंगे। इस दौरान शरदेंदु चतुर्वेदी, सोम वर्मा, आरबी यादव, बबलू गुप्ता, हेलाल अख्तर, अनूप साहू, विजय, रोहित, संजीत साहू, धर्मेंद्र सोनकर, सुनील सोनकर, महेंद्र सोनकर, शेखर सोनकर, कमलेश यादव, पन्ना आदि थे।