फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12.03 करोड़ से होगा निर्माण

Sun, 15 Mar 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद ने शनिवार को मुफ्तीगंज विकास खंड के मटियारी गांव में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


विद्यालय के शिलान्यास के साथ उन्होंने उद्घाटन की तिथि भी तय कर दी। कहा कि अगले वर्ष गांधी जयंती के मौके पर दो अक्टूबर को इस विद्यालय का उद्घाटन किया जाएगा।

12.03 करोड़ की लागत से बनने वाले इस विद्यालय के लिए 4.81 करोड़ की पहली किस्त शासन से दे दी गई है। विद्यालय के शिलान्यास के  बाद यहां आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद ने
विज्ञापन


 सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि सरकार ने प्रदेश में इस तरह के 76 विद्यालय स्थापित किए हैं। इनमें से छह विद्यालयों में आगामी जुलाई से कक्षाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। बाकी विद्यालय भी वर्ष 2016 तक बनकर तैयार हो

 जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में गरीब छात्रों को रहने के लिए हास्टल, खाने-पीने की व्यवस्था और पढ़ाई के साथ-साथ उनकी चिकित्सा की भी मुफ्त व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि खासतौर से गरीब परिवार के बच्चों के लिए

 यह विद्यालय वरदान साबित होगा। जो माता पिता पैसे के अभाव में बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते थे उन्हें अब बच्चों को पढ़ाने-लिखाने में कोई परेशानी नहीं होगी। 480 छात्र, छात्राओं को रहने के लिए यहां हास्टल की सुविधा होगी। तीन

 मंजिला छात्रावास का निर्माण स्कूल परिसर में ही होगा। उन्होंने चीफ इंजीनियर को निर्देश दिया कि निर्माण की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में सरकार ने प्रदेश में 45 लाख लोगों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिया है। शिलान्यास से पूर्व केराकत विधायक गुलाब चंद्र सरोज ने समाज कल्याण मंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

 विधायक ने कहा कि उनके प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने क्षेत्र में आश्रम पद्धति विद्यालय  देकर जिले का मान बढ़ाया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह को पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने  भी संबोधित
विज्ञापन


किया। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद ने किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, सुभाष चंद्र यादव, नीरज, चंद्रबली यादव, रमाशंकर, गोपाल, रामजी यादव, समरनाथ चौहान आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें