फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा शुक्रवार, तीन डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में शीतलहर का सितम जारी है। शुक्रवार का दिन अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह-शाम पारा लुढ़कने से सभी की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

ठंड के चलते बाजारों में सुबह-शाम लोगों की चहल-पहल कम हो गई है। शहर के कुछ ही प्रमुख चौराहों पर नगर पालिका के अलाव जलते दिखाई पड़ रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपये अलाव के लिए भेज दिए गए हैं, जो शासन से प्राप्त हुए थे। जिलेभर में कुल 14 रैन बसेरे बनाए गए हैं, ताकि निरीह व राहगीर रात में विश्राम कर सके। ठंड बढ़ने से सुबह-शाम गरीबों व असहायों की मुसीबत बढ़ गई है। बाजारों में ठंड के चलते गर्म कपड़ों, लकड़ी व कोयले की बिक्री तेजी से हो रही है। लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से निकल रहे है। शुक्रवार को सूर्य की किरणों ने लोगों को राहत जरूर दी, लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई। तेज हवा के चलते कंपकंपाहट बढ़ गई। .
विज्ञापन

बीते छह दिनों का तापमान :-
10 दिसंबर-अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
11 दिसंबर-अधिकतम 24 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस
12 दिसंबर-अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस
13 दिसंबर-अधिकतम 24 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस
14 दिसंबर-अधिकतम 24 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
15 दिसंबर-अधिकतम 22 डिग्री व न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें