फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल,ट्रेनों का संचालन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद । स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जौनपुर-बेलाव घाट मार्ग पर स्थित फाटक नंबर 38 के पास शनिवार को शाम 4:25 पर वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी का इंजन अचानक फेल हो गया। जिससे संचालन बंद हो गया। सिरकोनी, जलालपुर तथा त्रिलोचन महादेव आदि स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकना पड़ा। डेढ़ घंटे के बाद दूसरे इंजन से उक्त मालगाड़ी को जफराबाद यार्ड में लाकर खड़ा कर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ आप लाइन पर मालगाड़ी कोयला लादकर शनिवार को जा रही थी। अचानक उक्त रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही इंजन फेल हो गया। इंजन फेल होने की जानकारी ट्रेन चालक ने जफराबाद स्टेशन मास्टर को दिया। जानकारी होते ही स्टेशन मास्टर संजय सिंह ने पीछे से आ रही सभी एक्सप्रेस ट्रेनों को रुकवा दिया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि हिमगिरी एक्सप्रेस को सिरकोनी, श्रमजीवी एक्सप्रेस को जलालपुर और उसके पीछे आ रही सावरममती एक्सप्रेस को त्रिलोचन स्टेशन पर रोका गया। सिरकोनी में खड़ी हिमगिरी एक्सप्रेस के इंजन को लाकर फेल मालगाड़ी को जफराबाद यार्ड में लाया गया। लगभग 5:55 पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें