फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जालसाजों ने खाते से उड़ाए 55 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के खोइरी गांव के एक व्यक्ति के खाते से जालसाजों ने खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम के साथ मंगलवार को पुलिस से शिकायत की थी। खोइरी गांव निवासी उदयराज मौर्य की यूनियन बैंक के सरसरा शाखा में बचत खाता है। जालसाजों ने उक्त खाता से पहली बार 16 मार्च को दस हजार रुपये के पांच बार के ट्रांजेक्शन में कुल 55 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को मंगलवार को एक मेसेज आने के बाद घटना की जानकारी हुई। बैंक में जाने के बाद पता चला कि खाते से कुल 55 हजार रुपये गायब हैं। पीड़ित ने बताया कि एटीएम मेरे पास है। किसी को ओटीपी भी नहीं दी गई थी। इस मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर सेल से शिकायत की। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। उसे साइबर सेल को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें