फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साधुवेश में ठगों ने उड़ाया सोने का लॉकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। डिहिया गांव में शनिवार को साधु वेश में बाइक से आये दो ठगों ने एक महिला से तंत्र क्रिया के बहाने गले में पहना सोने का लाकेट ठग लिया। वे भिक्षा मांगने के बहाने घर में प्रवेश कर महिला को अपने झांसे में लिए थे। पुलिस के अनुसार गांव निवासी उजाला देवी पत्नी नंदलाल के घर दो अज्ञात व्यक्ति माथे पर तिलक व गेरुआ वस्त्र धारण किए हुए पहुंचे। साधु का भेष धारण किए दोनों ने खुद को तांत्रिक बताते हुए उजाला देवी से भिक्षा मांगी। वे खुद को झाड़-फूंक व तंत्र क्रिया का जानकार बताते हुए गफलतबाजी कर चावल को रुपया बनाकर उसे दिखा दिए। इससे उजाला देवी उनके झांसे में आ गई। उन्होंने उजाला से शुद्धिकरण के नाम पर उसके गले में पड़ा सोने का लॉकेट मांग लिया। साधुओं ने लॉकेट को एक कागज में लपेट कर महिला को दे दिया और सख्त हिदायत दी कि वह इसे दो घंटे तक न खोले। उनके जाने के कुछ देर बाद बाद उजाला देवी ने कागज को खोला, तो उसमें केवल चावल निकले। महिला के होश उड़ गए। लॉकेट गायब था। आसपास के लोगों और परिजनों के साथ मिलकर उजाला देवी ने ठगों को खोजने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। पीड़िता ने घटना की सूचना थाने पर दी है। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुसिया ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा हैं। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें